1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. वेब सीरीज ‘फातिमा’ का ट्रेलर रिलीज,यूट्यूब पर 23 मई से होगी प्रसारित

वेब सीरीज ‘फातिमा’ का ट्रेलर रिलीज,यूट्यूब पर 23 मई से होगी प्रसारित

बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा (Bollywood Actress Jaya Prada) की वेब सीरीज ‘फातिमा’ (Web Series 'Fatima') का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जया प्रदा (Jaya Prada) एक दृढ़ संकल्पित मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज में वह फातिमा का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार का बदला लेती है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा (Bollywood Actress Jaya Prada) की वेब सीरीज ‘फातिमा’ (Web Series ‘Fatima’) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जया प्रदा (Jaya Prada) एक दृढ़ संकल्पित मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज में वह फातिमा का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार का बदला लेती है।

पढ़ें :- एक्ट्रेस आंचल खुराना का शॉकिंग खुलासा, बोलीं-'मुंबई की पार्टियों में ड्रग्स और पार्टनर की होती है अदला-बदली'

वेब सीरीज की कहानी फातिमा और उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटी के साथ हुए अन्याय का इंसाफ ना मिल पाने की वजह से वह गैरकानूनी रास्ता अपना लेती हैं। ‘फातिमा’ का निर्देशन संजीव राय ने किया है। सीरीज यूट्यूब पर 23 मई से प्रसारित होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...