Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज और चालक दल को समुद्री लुटेरों से रिहा कराया

भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज और चालक दल को समुद्री लुटेरों से रिहा कराया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indian Navy Rescues Iranian Fishing Boat :  भारतीय नौसेना (Indian navy) के एक युद्धपोत ने  अगवा ईरानी समुद्री जहाज (Iranian Vessel) को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित रिहा करा लिया है। भारतीय नौसेना ने सोमवार को अरब सागर में एक और बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत किए गए एक ईरानी जहाज को बचाया गया। मछली पकड़ने वाले जहाज के चालक दल को बंधक बना लिया गया था और उन्हें तब रिहा किया गया जब एक भारतीय युद्धपोत मौके पर पहुंचा और समुद्री लुटेरों को उतरने के लिए मजबूर किया।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा कि तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं,इसके बाद सदन में शुरू हो गया हंगामा

भारतीय नौसेना ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज और उसके चालक दल के 17 सदस्यों को सुरक्षित रिहा कराया

खबरों के अनुसार,नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘सोमलिया के पूर्वी तटों और अदन की खाड़ी में जलदस्यु रोधी अभियानों के लिए तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के ध्वजवाहक मछली पकड़ने वाले जहाज ईमान के अपहरण के संबंध में सूचना पर कार्रवाई की। जहाज पर जलदस्यु चढ़ गए थे और चालक दल को बंधक बना लिया गया था।”

Advertisement