Indian Navy Somalia Rescue : भारतीय नौसेना ने समुद्र में शौर्य दिखाते हुए सोमालिया के पूर्वोत्तर तट पर समुद्री डाकुओं के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ (‘Ajini’) को सुरक्षित बचा लिया। खबरों के अनुसार, 48 घंटे से अधिक चले अभियान में जहाज पर सवार सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। कमाल की बात है कि इस ऑपरेशन में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ
पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नौसेना के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में हथियारबंद समुद्री डाकुओं के एक समूह ने इस जहाज का अपहरण कर लिया था। आशंका थी कि Pirate इसका इस्तेमाल बड़े व्यापारिक जहाजों पर हमले करने के लिए मदर शिप के रूप में कर सकते थे।
आईएनएस कोलकाता ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नौसेना ने Warship INS Kolkata को कार्रवाई के लिए भेजा। समुद्री निगरानी विमान ने भी अभियान में सहयोग किया। लगातार निगरानी के बाद जहाज का पता लगाया गया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। उसे भागने से रोकने के लिए non-lethal measures अपनाए गए।
ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से मरीन कमांडो (Marine Commandos) को पैराशूट के जरिये उतारा गया। कमांडो ने जहाज को समुद्री डाकुओं के कब्जे से मुक्त कराया और सभी 20 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की।