Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियन पैरा गेम्स में भारत की बेटियों ने बिखेरा जलवा: मोना को गोल्ड, अवनि ने जीता सिल्वर मेडल

एशियन पैरा गेम्स में भारत की बेटियों ने बिखेरा जलवा: मोना को गोल्ड, अवनि ने जीता सिल्वर मेडल

By Sushil Sah 
Updated Date

जापान। भारतीय निशानेबाजों ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मोना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भारत की ही अवनि लेखरा ने रजत पदक जीता। इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पोडियम पर भारत का दबदबा कायम किया।

पढ़ें :- लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, भारत के लिए 12 साल का इंतजार हुआ खत्म

बता दें कि फाइनल मुकाबले में मोना अग्रवाल ने 250.0 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अवनि लेखरा 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। महज 0.4 अंक के अंतर से मोना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मोना अग्रवाल ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 629.1 अंकों के साथ एशियन पैरा गेम्स का नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया। साथ ही अवनि लेखरा ने 626.4 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

भारत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि दोनों पदक एक ही स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते। मोना के गोल्ड और अवनि के सिल्वर मेडल ने प्रतियोगिता में भारत के अभियान को बहुत ही शानदार शुरुआत दी है।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल
Advertisement