Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Infinix Note 60 Pro :  आया इनफिनिक्स नोट 60 प्रो , जानिए डिस्प्ले और कीमत

Infinix Note 60 Pro :  आया इनफिनिक्स नोट 60 प्रो , जानिए डिस्प्ले और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Infinix Note 60 Pro : इनफिनिक्स नोट 60 प्रो को भारत में कंपनी की Note सीरीज़ के सबसे नए एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बैक साइड पर दिया गया Active Matrix Display है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए डेडिकेटेड बटन, वायरलेस चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

पढ़ें :- Samsung Smart Refrigerator :  सैमसंग स्मार्ट फ्रिज में मिलेंगे AI एनर्जी सेविंग और रिमोट कंट्रोल फीचर्स , जानें कीमत और उपलब्धता

कलर ऑप्शन
इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनके नाम हैं Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange। इसके अलावा, यह हैंडसेट भारत में 8GB + 128GB और 8G… कॉन्फ़िगरेशन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

टचस्क्रीन डिस्प्ले
Infinix Note 60 Pro मोबाइल 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया गया। इस फ़ोन में 144 Hz रिफ़्रेश रेट वाली 6.78-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,208×2,644 पिक्सल (1.5K) है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i लगा है।

प्रोसेसर
Infinix Note 60 Pro में ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है। इसमें 8GB RAM दी गई है। Infinix Note 60 Pro Android 16 पर चलता है और इसमें 6500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है।

वायरलेस चार्जिंग
Infinix Note 60 Pro में वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ 90W फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

पढ़ें :- Oppo Pad Mini : ओप्पो पैड मिनी लॉन्च से पहले लीक, जानें चिप- रैम और कीमत

कीमत 
Infinix Note 60 Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत-
8GB RAM + 128GB- ₹31999
8GB RAM + 256GB- ₹34,999

ऑफर
कंपनी इस फोन के साथ ₹3,999 का MagPower स्पीकर फ्री दे रही है, जो चार्जर और स्टैंड की तरह भी काम करता है। इसके अलावा Call of Duty: Mobile एडिशन भी उपलब्ध है, जिसमें खास थीम और पैकेजिंग मिलती है।

Advertisement