नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
मध्य प्रदेश में घोटाला का दावा
पार्टी नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब शराब से जुड़ा कथित घोटाला सामने आया है। उन्होंने जिस खबर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari, President, Madhya Pradesh Congress Committee) के जिस पोस्ट का जिक्र किया उसमें दावा किया गया कि देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।
भाजपा की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
मध्य प्रदेश में जमीन घोटाले के बाद अब शराब घोटाला सामने आया है। इस विषय पर मेरे सहयोगी जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं।
पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें ज़रूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है क्या वे निष्पक्ष जांच करवायेंगे?
प्रधानमंत्री को जरूर मालूम होगा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जो आजकल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं, ने भी मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 14, 2026
जयराम रमेश के आरोप और दावे
पढ़ें :- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई दर में 11.39 फीसदी का बड़ा उछाल, खाद्य और ईंधन की कीमतें जनता के जेब पर भारी
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने आरोप लगाया कि बीजेपी की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं। रमेश ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें जरूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच करवाएंगे?
उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।