Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Instagram : अब किशोरों का इंस्टाग्राम अकाउंट कंट्रोल करेंगे पैरेंट्स, मेटा ने अपग्रेड किया सिक्योरिटी फीचर

Instagram : अब किशोरों का इंस्टाग्राम अकाउंट कंट्रोल करेंगे पैरेंट्स, मेटा ने अपग्रेड किया सिक्योरिटी फीचर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Meta ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर (Security Feature) को अपग्रेड किया है। इसके अलावा Instagram ने पैरेंटल कंट्रोल भी पेश किया है यानी अब किशोरों के अकाउंट का कंट्रोल उनके माता-पिता के पास होगा।

पढ़ें :- "ईरान की मिसाइलें अब सरहदों की मोहताज नहीं!' क्या ईरान की मिसाइल शक्ति से अब यूरोप भी खतरे के दायरे में है?

अब 18 साल से कम के सभी इंस्टाग्राम अकाउंट “टीन अकाउंट्स” में बदल दिया जाएंगे

Instagram ने कहा है कि अब 18 साल से कम के सभी इंस्टाग्राम अकाउंट “टीन अकाउंट्स” (Teen Accounts) में बदल दिया जाएंगे, जो डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होंगे। प्राइवेट अकाउंट का फायदा यह है कि सिर्फ वही लोग इन अकाउंट के यूजर्स से संपर्क कर सकते हैं जिन्हें ये फॉलो करते हैं और परमिशन देते हैं।

मेटा ने एक नया मॉनिटरिंग टूल भी जारी किया

इसके अलावा 16 साल से कम उम्र के यूजर्स केवल अपने माता-पिता की अनुमति से डिफॉल्ट यानी प्राइवेट सेटिंग्स में बदलाव कर सकेंगे। मेटा ने एक नया मॉनिटरिंग टूल भी जारी किया है जिसकी मदद से माता-पिता अपने बच्चे के अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे और देख सकेंगे कि कितना समय इंस्टाग्राम (Instagram) पर बिता रहे हैं और किससे बातें कर रहे हैं।

पढ़ें :- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: 85.19% पास, 8वीं बार सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड

मजबूरी में लेना पड़ा फैसला

बता दें कि बच्चों में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर Meta, ByteDance के TikTok और Google की YouTube पहले से ही सैकड़ों मुकदमों का सामना कर रहे हैं, जो बच्चों और स्कूल की ओर से सोशल मीडिया की लत के कारण दायर किए गए हैं। पिछले साल कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क सहित 33 अमेरिकी राज्यों ने कंपनी पर अपने प्लेटफॉर्म की भयावहता के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए मुकदमा दायर किया था।

अमेरिकी सीनेट ने पास किए विधेयक

आपको याद दिला दें कि Facebook, Instagram और TikTok सहित प्रमुख प्लेटफार्मों पर 13 साल और उससे अधिक उम्र के यूजर्स को साइनअप करने की अनुमति है। इसी साल जुलाई में अमेरिकी सीनेट ने दो ऑनलाइन सुरक्षा विधेयकों को आगे बढ़ाया जो कि The Kids Online Safety Act और The Children and Teens’ Online Privacy Protection Act हैं।

ये विधेयक सोशल मीडिया कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करेंगे कि उनके प्लेटफार्म बच्चों और किशोरों पर क्या प्रभाव डालते हैं। नए अपडेट के बाद 18 साल से कम उम्र के इंस्टाग्राम यूजर्स को प्रतिदिन 60 मिनट के बाद एप बंद करने की सूचना दी जाएगी। इन अकाउंट्स में डिफॉल्ट स्लीप मोड (Default Sleep Mode) भी होगा, जो रात में एप को बंद कर देगा।

पढ़ें :- Parliament Budget Session 2026 Live: मिडिल ईस्ट जंग पर लोकसभा में PM मोदी का संबोधन, बोले- भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता', इस युद्ध ने भारत के सामने खड़ी कर दी है अप्रत्याशित चुनौतियां
Advertisement