Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Iphone 18 Pro Features Leak : डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30 फीसदी बेहतर एफिशिएंसी का दावा

Iphone 18 Pro Features Leak : डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30 फीसदी बेहतर एफिशिएंसी का दावा

By संतोष सिंह 
Updated Date

Iphone 18 Pro Features Leak : Apple का iPhone 18 Pro इस साल दस्तक देने वाला है। कंपनी हर साल लॉन्च होने वाले आईफोन को कुछ अलग डिजाइन और अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश करती है। हालांकि इस बार कंपनी बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय फाइन ट्यूनिंग पर ध्यान दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro के जैसा ही रहेगा, जिसमें फ्लैट एजेस और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

पढ़ें :- iPhone 17e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, A19 चिप और 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से है लैस

लेकिन कलर ऑप्शन्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro के लिए डीप रेड या बर्गंडी कलर को टेस्ट किया जा रहा है, जो 2026 का सबसे खास शेड बन सकता है। इसके अलावा कॉफी और पर्पल जैसे नए कलर भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं।

डिस्प्ले में छोटे लेकिन अहम बदलाव

डिस्प्ले साइज में बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि Dynamic Island को थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन स्पेस बढ़ेगा। अंडर-डिस्प्ले Face ID की चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन इस जनरेशन में इसके आने की संभावना कम बताई जा रही है।

कैमरा होगा और ज्यादा एडवांस

पढ़ें :- Apple 2026 : एपल App Store पर अब ज्यादा विज्ञापन दिखाएगा , जानें कंपनी ने क्यों लिया फैसला?

iPhone 18 Pro का कैमरा इस बार बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे कैमरा खुद ही लाइट कंट्रोल करेगा। इससे फोटो में बेहतर डेप्थ और लो-लाइट परफॉर्मेंस मिलेगी। साथ ही नया स्टैक्ड सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे इमेज क्वालिटी और बेहतर होगी।

A20 चिप देगा दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 चिप मिल सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिप लगभग 15% ज्यादा स्पीड और 30% बेहतर एफिशिएंसी दे सकता है। इसके साथ RAM मैनेजमेंट में भी सुधार किया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स और बेहतर काम करेंगे।

बैटरी और कनेक्टिविटी में भी सुधार

बैटरी के मामले में Pro Max मॉडल में 5,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है, जिससे बैकअप बेहतर होगा। हालांकि फोन थोड़ा मोटा या भारी हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए नया C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है, जो तेज 5G स्पीड और बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस देगा। साथ ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी में भी सुधार किया जा सकता है।

पढ़ें :- Amazon Created Stir : कंपनी के एक हजार से ज्यादा स्टाफ ने CEO को लिखा खुला खत, कहा- हमारा भविष्य खत्म कर देगा AI

लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 18 Pro को Apple अपने पारंपरिक सितंबर 2026 इवेंट में लॉन्च कर सकता है। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 बाद में 2027 में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रही है, जो Pro लाइनअप के साथ पेश किया जा सकता है।

Advertisement