Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: सुरेश रैना ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किया कुछ भेंट, जानें क्या

IPL 2021: सुरेश रैना ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किया कुछ भेंट, जानें क्या

By प्रिन्स राज 
Updated Date

IPL 2021:  जल्द ही आईपीएल 2021 का बचा हुआ दूसरा फेज शुरू हो रहा है। सीएसके(csk) के खिलाड़ी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यूएई (Uae) में टीम प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी शामिल हैं। इस बीच, रैना ने ट्रेनिंग कैंप से कुछ समय निकालकर धोनी को एक खास किताब भेंट की है।

पढ़ें :- Virat Kohli Strike Rate Controversy: विराट कोहली और स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के गावस्कर; सरेआम सुना दी खरी-खोटी
पढ़ें :- IPL Match Today: आज धर्मशाला और लखनऊ में खेले जाएंगे दो हाई-वोल्टेज मुकाबले; जानिए कब और किन टीमों में होगी भिड़ंत

यह किताब एक ऑटोबायोग्राफी है। सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (Twitter account) से भी एक फोटो शेयर है, जिसमें धोनी अपने हाथों टीम साथी रैना की ऑटोबायोग्राफी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। रैना की ऑटोबायोग्राफी(Auto biography) का नाम- ‘बीलिव: वॉट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी’ है।

Advertisement