नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे फेज में शुक्रवार को एमएस धोनी और विराट कोहली (Virat Kohli) के टीमों के बीच कड़ा मुकाबला था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया।
पढ़ें :- 'सांसद खेल महाकुंभ-2025' तैयारियों की मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की समीक्षा, दिया ये निर्देश
चेन्नई से मिली बेंगलुरु के करारी हार के बाद विराट कोहली एमएस धोनी के पास गए। इसके बाद उन्होंने धोनी (Dhoni) को पीछे से पकड़ लिया। सोशल मीडिया में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी और कोहली की बॉन्डिंग (Bonding) नजर आई।
this video has brought a big smile on my face..!!!
Virat yaarI genuinely love this bond
God please always protect this bond#Mahirat #viratkholi #Dhoni
pic.twitter.com/EIyc1UogeQ— ❥𝐑𝐈𝐘𝐀✧*ᴿᶜᴮ (@riyu_14) September 24, 2021
पढ़ें :- BCCI Central Contract Update: अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा को मिलेगा बड़ा इनाम, बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होंगे शामिल
गौरतलब है कि बीसीसीआई(BCCI) ने धोनी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया है। मैच शुरू होने से पहले भी धोनी और विराट बातचीत करते दिखे थे। आरसीबी को मात देने के साथ ही सीएसके टॉप(Top) पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर खिसक गई है।