1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Government Job: 12 वीं पास कैंडिडेट्स के लिया बिहार में निकली 19 हजार से भी ज्यादा भर्ती, लास्ट डेट से करें अप्लाई

Government Job: 12 वीं पास कैंडिडेट्स के लिया बिहार में निकली 19 हजार से भी ज्यादा भर्ती, लास्ट डेट से करें अप्लाई

: पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी (constable post job) करनी है तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार (CSBC) जल्द ही बंद करने जा रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bihar Police Constable Recruitment: पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी (Constable Post Job) करनी है तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार (CSBC) जल्द ही बंद करने जा रहा है।

पढ़ें :- 'गुजरात-पंजाब के 1000 स्कूलों की करा लें जांच', अरविंद केजरीवाल का बीजेपी को खुला चैलेंज

अगर अभी तक कोई इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन नहीं कर सका है तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी, जो 18 अप्रैल तक चलेगी।

कुल वैकेंसी

इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19,838 पदों को भरा जाना है, जिसमें 7935 पद अनरिजर्व कैटेगरी के हैं, ईडब्ल्यूएस के लिए 1,983, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, अनुसूचित जाति केलिए 3,174, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी)के लिए 3,571, पिछड़ा वर्ग के लिए 2,381, महिलाओं के लिए 6,717 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित हैं। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 397 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पढ़ें :- चुनावी आहट के बीच युवाओं को बड़ा तोहफा! CM योगी का ऐलान- 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियां

आवेदन फीस

बिहार के एससी, एसटी, सभी वर्ग/कोटि की महिला अभ्यर्थियों और थर्ड जेंडर को 180 रुपये देना होगा। वहीं, बाकी सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 675 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।

कैसे करना है आवेदन?

पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब खुद का रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। अब अपनी फीस जमा करें। अंत में इसका एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...