Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: भारतीय दिग्गजों के बीच छिड़ी छक्कों को लेकर जंग, जानें कौन कितने नंबर पर

IPL 2022: भारतीय दिग्गजों के बीच छिड़ी छक्कों को लेकर जंग, जानें कौन कितने नंबर पर

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2008 से साल 2022 तक के आईपीएल के सफर में सबसे ज्यादा टूर्नामेंट में किस बल्ले​बाज ने छक्के लगाये हैं अपने आप ये एक अलग रिकार्ड है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा क्रिस गेल ने किया है। गेल के खाते में कुल 357 छक्के हैं और दूसरे नंबर पर नाम आता है एबी डिविलियर्स का, जिन्होंने कुल 239 छक्के ठोके हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

पढ़ें :- दूसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने घोषित की भारतीय टीम; जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच छक्के की जंग जारी है। भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित ने ठोके हैं, लेकिन इस रेस में धोनी और विराट भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 231 छक्के लगाए हैं और दूसरे नंबर पर हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान धोनी, जिनके खाते में कुल 222 छक्के हैं।

रोहित और धोनी के बीच 9 छक्कों का फासला है, वहीं तीसरे नंबर पर आते हैं विराट कोहली, जिन्होंने कुल 212 छक्के लगाए हैं। इसका मतलब विराट और धोनी के बीच 10 छक्कों का फासला है। इस सीजन में अभी तक ये तीनों ही बल्लेबाज अपने पूरे रंग में नजर नहीं आए हैं। अब देखना होगा कि सीजन के अंत तक भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम रहता है।

Advertisement