Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: ललित यादव की तूफानी पारी ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत

IPL 2022: ललित यादव की तूफानी पारी ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेाबजी करते हुए 5 विकेट पर 177 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर
पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, उनकी खेली गई ये पारी बेकार साबित हुई। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने इस स्कोर को 8.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि, शुरूआत में ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स ये मैच हार जाएगी।

दिल्ली के खिलाड़ी एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। लेकिन ललित यादव (Lalit Yadav) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। ललित यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 48 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 38 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी।

Advertisement