Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: आज के मैच में मुंबई बिगाड़ सकती है दिल्ली का खेल, हर हाल में जीत दर्ज कर प्ले आफ में जगह बनाना चाहेगी ऋषभ की टीम

IPL 2022: आज के मैच में मुंबई बिगाड़ सकती है दिल्ली का खेल, हर हाल में जीत दर्ज कर प्ले आफ में जगह बनाना चाहेगी ऋषभ की टीम

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मैच खेला जायेगा। ये मैच दिल्ली के लिए काफी महत्वपूर्ण है वहीं मुंबई के लिए मैच का कोई विशेष महत्व नहीं है क्योंकि टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकि है। अगर दिल्ली की टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो ही वो प्ले आफ में जगह बनाने में सफल रहेगी।

पढ़ें :- मयंक यादव के बिना आज KKR के खिलाफ उतरेगी LSG; जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली ने टूर्नामेंट में पहली बार लगातार जीत दर्ज की और सही समय पर टीम जीत की पटरी पर लौटी है। दिल्ली की टीम लगातार दो मैच जीतकर फॉर्म में है, ऐसे में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि आप रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को हल्के में नहीं ले सकते, भले ही उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ तीन जीत दर्ज की हों।

मुंबई की टीम इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना चाहेगी, जिससे वह तालिका में नौंवे नंबर पर पहुंच सके। बता दें कि आईपीएल 2022 का मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। MI vs DC Match शनिवार, 21 मई, 2022 को शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा।

Advertisement