Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: पहली जीत की तलाश में मुम्बई इंडियंस, लखनऊ की टीम से आज होना है मुकाबला

IPL 2022: पहली जीत की तलाश में मुम्बई इंडियंस, लखनऊ की टीम से आज होना है मुकाबला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में आज 16 अप्रैल को वीकेंड पर दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले पहले मुकाबले में दोपहर को पहली जीत की तलाश में लगी मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी।

पढ़ें :- कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी बिना गेंद फेंके रद्द; बारिश नहीं इस वजह से लिया गया फैसला

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुम्बई इंडियंस इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस से अपना पहला मैच हारने के बाद निराशाजनक शुरुआत की थी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला 26वां लीग मैच शनिवार 16 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2022 का मैच दोपहर  3:30 बजे से शुरू होगा और तीन बजे टॉस किया जाएगा।

Advertisement