Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: क्या आज के मैच में मुम्बई इंडियंस के लिए ओपनर के तौर पर टी20 कैरियर का आगाज करेंगे अर्जुन तेंदुलकर?

IPL 2022: क्या आज के मैच में मुम्बई इंडियंस के लिए ओपनर के तौर पर टी20 कैरियर का आगाज करेंगे अर्जुन तेंदुलकर?

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायन्ट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की एक पोस्ट से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अर्जुन आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।

पढ़ें :- WTC Update: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदा; डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स में भी हुआ बड़ा उलटफेर

मुंबई इंडियंस की इस पोस्ट पर सारा तेंदुलकर का कमेंट भी खूब वायरल हो रहा है। मैच से एक दिन पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायन्ट्स मैच हमारे दिमाग में है। अर्जुन तेंदुलकर।’ इस पोस्ट पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट में खूब सारे ब्लू हार्ट्स बनाए हैं।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस से अर्जुन तेंदुलकर करीब तीन साल से जुड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अगर आज अर्जुन मैच में खेलने उतरते हैं तो ये मैच उनके टी20 आईपीएल कैरियर का आगाज होगा।

Advertisement