Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: विराट से विवाद करने वाले नवीन उल हक फिर चर्चाओं में आए, इस वजह से फिर हुए ट्रोल

IPL 2023: विराट से विवाद करने वाले नवीन उल हक फिर चर्चाओं में आए, इस वजह से फिर हुए ट्रोल

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 में बुधवार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जाएंट्स ( Lucknow Supergiants) के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। अब मुंबई इंडियंस का सामना क्वालिफायर-दो में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- IPL 2025 Points Table: जीटी की लगातार चौथी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, जानिए किस पायदान पर कौन सी टीम

इस मैच में लखनऊ के अफगानिस्तानी पेसर नवीन उल हक (naveen ul haq) फिर चर्चाओं में आ गए। हाल के दिनों में विराट कोहली (Virat Kohli) से विवाद के कारण नवीन उल हक चर्चाओं में आए थे। दरअसल, मुंबई के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन का विकेट निकालने के बाद नवीन उल हक ने अजीबो—गरीब तरीके से इसका जश्न मनाया। इसके बाद वो ट्विटर पर ट्रोल हो गए। फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

फैंस ने यहां तक कह दिया है कि नवीन ने विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद रोहित और सूर्या से भी पंगा ले लिया। दरअसल, मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम को अपने कप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, वह 11 रन बनाकर पारी के चौथे ओवर में नवीन की गेंद पर आयुष बदोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद नवीन ने दोनों हाथों से कान बंद कर जश्न मनाया। इसके बाद वो ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement