1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया

भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर स्थानीय लोगों से संवाद की तस्वीर को भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज नगर पंचायत बंथरा के वार्ड महात्मा गांधी नगर (लालखेड़ा) में गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार के जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया व इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

पढ़ें :- सैफई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गो-रक्षा मुहिम को मिला सपा का साथ, सरकार पर साधा निशाना

वहीं, इस दौरान सरोजिनी नगर के मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, चंद्रभान सिंह, कृष्णा, बूथ अध्यक्ष निर्मला, बूथ अध्यक्ष केसन, बंसी लाल, प्रिओम सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष विजय सिंह, अवधेश रावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...