Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का हुआ धमाकेदार आगाज, मंच पर साथ नजर आए धोनी और हार्दिक

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का हुआ धमाकेदार आगाज, मंच पर साथ नजर आए धोनी और हार्दिक

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023:  आईपीएल 2023 का आगाज हो गया है। उद्घाटन समारोह में सबसे पहले अरजीत सिंह ने अपने गानों से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान फैंस भी बड़ी संख्या में वहां पर आईपीएल के आगाज का आनंद लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गानों पर झूमने लगे। इसके बाद तमन्ना भाटिया ने गुजरात और रस्मिका मंदाना ने चेन्नई के लिए परफॉर्म किया।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

मंच पर साथ नजर आए धोनी और हार्दिक
आईपीएल के 16वें सीजन का आगज के समय चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी मंच पर आए। दोनों ने टॉस से पहले आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ पोज किया।

रश्मिका की शानदार परफॉर्मेंस
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

पढ़ें :- चेन्नई सुपर किंग्स के घर में लखनऊ की ऐतिहासिक जीत,पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, CSK पहली बार टॉप 4 से बाहर

तमन्ना ने किया धमाकेदार परफॉर्म
वहीं, आईपीएल 2023 के आगज के दौरान तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया।

Advertisement