1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना (Air Force) के एक काफिले पर आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। हमले में घायल एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना (Air Force) के एक काफिले पर आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। हमले में घायल एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंछ जिले में शनिवार को घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरनकोट के सनाई गांव में भारतीय वायुसेना (Air Force) के एक काफिले को निशाना बनाया। इस हमले के बाद सामने आयी तस्वीर में देखा जा सकता है कि आतंकियों ने किस कदर वायुसेना के वाहनों पर अंधाधुंध गोलिया बरसाईं। काफिले में शामिल एक ट्रक के विंडस्क्रीन पर दो दर्जन से अधिक गोलियों के निशान हैं। बताया जा रहा है कि हमले के बाद एके असॉल्ट राइफलों से लैस आतंकी पास के जंगलों में भाग गए।

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने जताया शोक

इस हमले की निंदा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हम इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ हम देश के साथ मिलकर खड़े हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायुसेना के योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम आशा करते हैं कि घायल वायुसेना के योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा, ‘जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हमारे वायुसेना के काफिले पर कायरतापूर्ण हमला बहुत ही शर्मनाक है। इस हमले में बलिदान हुए जवान को श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। मैं आशा करता हूं कि हमले में घायल हुए जवान जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...