IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है। लखनऊ के लिए खेलने वाले केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी पुरानी टीम के साथियों, कोच और प्रशंसकों का आभार जताया है।
पढ़ें :- KKR vs SRH : अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई ने ठोका तगड़ा जुर्माना, आउट होने पर अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल
केएल ने कहा- एलएसजी के साथ इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने वाले कोच, टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभारी हूं। विश्वास, यादों, ऊर्जा और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।
Grateful to the coaches, teammates and the fans who made this journey with LSG unforgettable. Thank you for the trust, memories, energy and unwavering support. Here’s to new beginnings!
pic.twitter.com/Vz5XFeDjwV — K L Rahul (@klrahul) November 27, 2024
पढ़ें :- CSK vs PBKS Live Streaming : आज चेन्नई में किंग्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बता दें कि, मार्की खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में नीलामी में उतरे थे। उनके लिए गत चैंपियन केकेआर ने बोली लगाई और आरसीबी भी लड़ाई में कूद गई। आरसीबी और केकेआर के बीच राहुल को लेने के लिए होड़ देखने को मिली। दिल्ली ने भी राहुल के लिए रुचि दिखाई और केकेआर के साथ बोली में शामिल हुई। दिल्ली ने राहुल के लिए 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। दिल्ली ने राहुल के लिए 12 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर ने हाथ खींच लिए। इस बीच सीएसके बोली में कूदी और लगातार राहुल के लिए बोली लगाती रही। दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई और लखनऊ ने राहुल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।