1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित

BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित

BCCI Naman Awards 2026 : बीसीसीआई के 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में रविवार को भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस वार्षिक अवॉर्ड्स समारोह में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में किए गए असाधारण प्रदर्शनों और लंबे समय तक दिए गए योगदानों को मान्यता दी जाती है। इस बार वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। आइये जानते हैं कि इस बार किसको क्रिकेटर को कौन सा अवॉर्ड मिलने वाला है-

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Naman Awards 2026 : बीसीसीआई के ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में रविवार को भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस वार्षिक अवॉर्ड्स समारोह में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में किए गए असाधारण प्रदर्शनों और लंबे समय तक दिए गए योगदानों को मान्यता दी जाती है। इस बार वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। आइये जानते हैं कि इस बार किसको क्रिकेटर को कौन सा अवॉर्ड मिलने वाला है-

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ विजेताओं की लिस्ट

1- पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी- ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

2- पूर्व भारतीय कोच और पुरुष टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़- ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

3- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मिताली राज- ‘BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन’

पढ़ें :- वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, BCCI ने किया ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया का ऐलान

4- भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल- ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)’ का पॉली उमरीगर अवॉर्ड

5- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना- ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)’ अवॉर्ड

6- इरा जाधव- ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

7- शैफाली वर्मा- ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू एक दिवसीय)’ जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

8- अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे- ‘सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर’ लाला अमरनाथ अवॉर्ड

पढ़ें :- कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा, लंच ब्रेक तक मेजबान टीम का स्कोर- 130/4

9- हर्ष दुबे-  ‘सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर’ (रणजी ट्रॉफी) लाला अमरनाथ अवॉर्ड

10- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन-‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ (घरेलू टूर्नामेंटों) अवॉर्ड

पांच आईसीसी ट्रॉफी विजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

बीसीसीआई ने कहा है- नमन अवार्ड्स 2026 का एक खास आकर्षण उन सभी पाँच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने ICC ट्रॉफियाँ जीती हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा। BCCI उन सभी टीमों को सम्मानित करेगा: सीनियर पुरुष टीम जिसने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 जीता; सीनियर महिला टीम जिसने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीता; पुरुष अंडर-19 टीम जिसने ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 जीता; और महिला अंडर-19 टीम जिसने ICC अंडर-19 विश्व कप 2025 जीता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...