1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. लॉर्ड्स टेस्ट का धमाका: जो रूट की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, गिल ने लगायी छलांग

लॉर्ड्स टेस्ट का धमाका: जो रूट की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, गिल ने लगायी छलांग

लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रनों की धमाकेदार जीत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने ही सीनियर साथी जो रूट को शीर्ष सिंहासन…

By Harsh Gautam 
Updated Date

लॉर्ड्स । इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी जो रूट से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है। ब्रूक इससे पहले दिसंबर 2024 में भी नंबर-1 पर पहुंचे थे। लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर जहां दिग्गज बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहीं ब्रूक ने पहली पारी में 56 रनों की जुझारू और मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी ओर, पूर्व नंबर-1 जो रूट इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे और केवल 1 व 8 रन ही बना सके। इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा रूट को भुगतना पड़ा और वे सीधे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्रूक इससे पहले दिसंबर 2024 में भी नंबर-1 का स्वाद चख चुके हैं।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं

रैंकिंग में बड़े उलटफेर: हेड नंबर-2 पर, शुभमन गिल को फायदा

ब्रूक के नंबर-1 बनते ही ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी एक पायदान के फायदे के साथ अब दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय खेमे के लिए भी रैंकिंग से अच्छी खबर आई है। युवा स्टार शुभमन गिल ने जबरदस्त लंबी छलांग लगाई है। दो पायदान के सुधार के साथ गिल अब टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, टॉप-10 में भारत के दो धुरंधर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के बेन डकेट (15वें), जेमी स्मिथ (संयुक्त 23वें) और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (40वें) स्थान पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- IND vs SL Test Series schedule: टीम इंडिया अगले महीने करेगी श्रीलंका का दौरा, दो देशों के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, देखें- शेड्यूल

गस एटकिंसन की टॉप-10 में एंट्री

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के लिए यह हफ्ता दोहरी खुशियां लेकर आया। हाल ही में बेन स्टोक्स के साथ क्लब विवाद में नाम आने के बाद चर्चा में रहे एटकिंसन ने मैदान पर गेंद से जवाब दिया है। वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 7 पायदान चढ़कर 10वें और ऑलराउंडर्स की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वनडे रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का फायदा पाकिस्तानी गेंदबाजों को मिला है। स्पिनर अबरार अहमद 6 विकेट लेकर सीधे दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 4 पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...