IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की तैयारी तेज है। अभी इसमें कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन नीलामी का मंच सज चुका है। अब तक जो बड़े अपडेट सामने आए हैं, आइए उनके बारे में जान लेते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। फैंस और टीमों की नजर नीलामी पर टिकी है। पिछले सीजन में मेगा ऑक्शन हुआ था, इसलिए नियम के अनुसार, इस बार मिनी ऑक्शन (Mini Auction) होगा। बीसीसीआई (BCCI) ने देश से बाहर लगातार तीसरी बार नीलामी कराने का फैसला लगभग तय कर लिया है। इसके साथ रिटेंशन की डेट, मिनी ऑक्शन (Mini Auction) की टाइमिंग और ट्रेड विंडो से जुड़े कई अहम अपडेट सामने आए हैं।
पढ़ें :- आउट होने पर वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमिसन ने चिढ़ाया, गेंदबाज की हरकत पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन
आईपीएल 2026 के लिए कहां होगी नीलामी?
पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2026 (IPL 2026) का ऑक्शन अबू धाबी (Abu Dhabi) में आयोजित किया जाएगा। ये लगातार तीसरा मौका होगा जब नीलामी विदेश में हो रही है।
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन कब होगा?
अगले सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन को लेकर अब तक फाइनल तारीख घोषित नहीं हुई , लेकिन जो रिपोर्ट्स आई हैं, उनके अनुसार ये 13 से 16 दिसंबर के बीच किसी तारीख को हो सकता है।
पढ़ें :- क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? कोच महेला जयवर्धने ने हिटमैन पर दिया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट कब जारी होगी?
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी से पहले सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट सबमिट करेंगी। उन्हें 15 नवंबर तक लिस्ट जारी करनी होगी। इस दौरान साफ हो जाएगा कि किन टीमों ने कौन-कौन से खिलाड़ी अपने पास रखे और किन्हें रिलीज कर दिया।
ट्रेड विंडो से हो सकते हैं बड़े बदलाव
नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो खुली है, इसी दौरान खिलाड़ियों की अदला-बदली होगी। खबर है कि संजू सैमसन को CSK में और रवींद्र जडेजा व सैम करन को राजस्थान भेजने की बड़ी डील लगभग तय है।
मिनी ऑक्शन में टीमें कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं?
पढ़ें :- RCB कप्तान रजत पाटीदार थे पूरी तरह 'Not Out' ! कमेंटेटर और एक्सपर्ट्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
मिनी ऑक्शन में टीम जितने चाहें उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, इसलिए बोली कम लगती है और ऑक्शन एक दिन में खत्म हो जाता है। वहीं इसके उलट मेगा ऑक्शन हर 3 साल में होता है, जहां ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति होती है।
आईपीएल के इतिहास से जुड़ी जरूरी डिटेल
आईपीएल 2008 (IPL 2008)में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक 18 सीजन हो चुके हैं. इस बार 19वां सीजन होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में उसने पंजाब को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस लीग की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं, जिन्होंने 5-5 खिताब जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीन बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है।