Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. दिल्ली vs गुजरात मुकाबला आज बारिश बन स​कती है ​गेमचेंजर, जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी DC: गिल की GT पर होगा दबाव

दिल्ली vs गुजरात मुकाबला आज बारिश बन स​कती है ​गेमचेंजर, जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी DC: गिल की GT पर होगा दबाव

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026 : आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, लेकिन मुकाबले से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। जहां एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम लगातार दो जीत के साथ शानदार फॉर्म में है, वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और जीत की तलाश में उतरेगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग कारणों से बेहद महत्वपूर्ण बन गया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज बारिश की 40-45 प्रतिशत संभावना जताई गई है। दिनभर बादल छाए रहने और नमी ज्यादा रहने की वजह से पिच पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत आसान नहीं होगी।

AccuWeather के अनुसार, दिन में कई समय ऐसे रहेंगे जब बारिश मैच में बाधा डाल सकती है। दोपहर के समय बारिश की संभावना 45-50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, हालांकि शाम तक इसमें कुछ कमी आने का अनुमान है। इसके बावजूद मैच के दौरान रुकावट की आशंका बनी हुई है, पिछले दो मुकाबले में से एक केकेआर बनाम पंजाब का मैच बारिश के भेट चढ़ गया था। कल के राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में मे भी बारिश ने खूब कोशिश की मैच धूलने की पर अंततः 11—11 का खेल संभव हुआ था।

टीम संयोजन की बात करें तो दिल्ली के पास केएल राहुल, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जबकि गुजरात की टीम में जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दिल्ली अपनी जीत की लय को जारी रख पाएगी या फिर गुजरात वापसी करते हुए टूर्नामेंट में नई शुरुआत करेगा। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में असली ‘विलेन’ बारिश बन सकती है।

पढ़ें :- सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- धर्म में अंधविश्वास क्या है? इसका फैसला करने का हमें अधिकार, सरकार ने किया विरोध
Advertisement