Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान

हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को भरोसा है कि टीम जल्द वापसी करेगी। तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद क्लासेन ने माना कि टीम की बल्लेबाजी अभी पूरी तरह क्लिक नहीं कर रही। उनका कहना है कि हर मैच में टीम करीब 40 रन कम बना रही है और अगर 220-230 का स्कोर बने, तभी गेंदबाज मैच बचा पाएंगे।

पढ़ें :- सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, इस अंडर-19 चैंपियन को मिला मौका

क्लासेन ने साफ कहा कि गेंदबाज, खासकर तेज गेंदबाज, अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फील्डिंग टीम के लिए बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। “हमें कैच पकड़ने होंगे और तीनों विभागों में सुधार करना होगा,” उन्होंने कहा। टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने खुद को 10 में से 6 अंक दिए और माना कि SRH ने कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम समय पर चूक गई।

पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्लासेन इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाया है और अपनी फॉर्म से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में नंबर-4 की भूमिका को लेकर कहा कि यह उनकी पसंदीदा पोजीशन है और वे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं, चाहे ईशान किशन, अभिषेक शर्मा या ट्रैविस हेड अच्छा खेल रहे हों।

हालांकि टीम को अपने कप्तान पैट कमिंस की कमी खल रही है, जो चोट के कारण बाहर हैं। इसके बावजूद क्लासेन का मानना है कि टीम संतुलित है और जल्द लय में लौटेगी। सनराइजर्स हैदराबाद अब अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।

पढ़ें :- "कहानियां मत बनाइए…" सूर्यकुमार को लेकर कोच जयवर्धने का साफ बयान
Advertisement