1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, इस अंडर-19 चैंपियन को मिला मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, इस अंडर-19 चैंपियन को मिला मौका

आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मावी इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे, जिससे टीम की गेंदबाजी योजनाओं पर असर पड़ा है। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह युवा ऑलराउंडर आर एस अंबरीश को स्क्वॉड में शामिल किया है..

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मावी इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे, जिससे टीम की गेंदबाजी योजनाओं पर असर पड़ा है। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह युवा ऑलराउंडर आर एस अंबरीश को स्क्वॉड में शामिल किया है। यह पहली बार होगा जब अंबरीश आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलते नजर आएंगे। टीम ने शुक्रवार 1 मई को इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा की।

पढ़ें :- हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान

आईपीएल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शिवम मावी ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। ऐसे में टीम प्रबंधन ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभा पर भरोसा जताया है। तमिलनाडु के रहने वाले अंबरीश दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 11 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया था और टीम इंडिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अंबरीश को 30 लाख रुपये की फीस पर अपने साथ जोड़ा है। टीम को उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी सीजन के अहम मुकाबलों में गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी साबित होगा। क्रिकेट विशेषज्ञ भी उन्हें भविष्य का शानदार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मान रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...