Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2026 का सीजन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए होगा आखिरी, सीएसके ओपनर ने किया खुलासा

आईपीएल 2026 का सीजन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए होगा आखिरी, सीएसके ओपनर ने किया खुलासा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सीएसके के पूर्व ओपनर बल्लेबाज ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Indian captain Mahendra Singh Dhoni) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि आईपीएल 2026 पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वह क्रिकेट से पूरी तरह सन्यास ले लेंगे। उथप्पा ने यह बात आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के दौरान जियो हॉटस्टार पर कही। उन्होने कहा कि धोनी इस साल पूरी तरह से क्रिकेट को छोड़ देंगे और यह उनका आखिरी सीजन होगा।

पढ़ें :- पप्पू यादव के बेटे सार्थक IPL नीलामी में बिके तो गदगद हुए पूर्णिया सांसद, बोले- प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ

सीएसके फ्रेंचाइजी हमेंशा अपनी टीम में अनुभव को अहमियत देते हुई आई है। इसलिए वह हमेंशा अनुभव को अ​हमियत देने वाली फ्रेंचाइजी मानी जाती है, लेकिन इस बार सीएसके फ्रेंचाइजी ने टीम में अनुभव की जगह युवा खिलाड़ियों को चुना है। पांच के चैंपियन रहे महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सीएसके फ्रेंचाइजी अनुभवी खिलाडियों को और अनकैप्ड भारीय खिलाडियों को टीम में रखती थी और उन पर भारी खर्च भी करती थी, लेकिन इस बाद फ्रेंचाइजी ने 19 साल के प्रशांत वीर और 20 साल के कार्तिक शर्मा (Prashant Veer and Kartik Sharma) को 14.2 करोड़ रुपए में साइन कर सबकों चौका दिया है। यह दोनों खिला​ड़ी आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बन गए हैं। इनके अलावा ज़ैक फाउल्क्स न्यूजीलैंड के टैलेंट हैं, जबकि नूर अहमद (20) और डेवाल्ड ब्रेविस (22) अभी भी 20 साल के शुरुआती दौर में हैं।

रॉबिन उथप्पा ने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं हुआ है। यह सब पहले से तय था। उथप्पा ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप युवाओं में निवेश और पिछले साल से उन्होंने जिस तरह की टीमें चुनी हैं, उसे देखते हैं तो सभी संकेत इसी ओर इशारा करते हैं। वे टैलेंट को विकसित करने, टैलेंट को खोजने और उस टैलेंट को फ्रेंचाइजी के अंदर रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी अब 44 साल के हैं। उन्‍हें ऑक्‍शन से पहले ही सीएसके फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया था। उनकी कीमत फ्रेंचाइजी ने चार करोड़ रुपए लगाई है।

Advertisement