Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Final 2023: जीत के बाद धोनी दिखे भावुक, जडेजा ने रिवाबा और धोनी ने साक्षी को लगाया गले, दिखा फैमली माहौल

IPL Final 2023: जीत के बाद धोनी दिखे भावुक, जडेजा ने रिवाबा और धोनी ने साक्षी को लगाया गले, दिखा फैमली माहौल

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL Final 2023: आईपीएल में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी  (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उसने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)  को डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद चेन्नई के डगआउट में भावुक पल देखने को मिले। चेन्नई की जीत के बाद रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पत्नी रिवाबा को गले लगा लिया और काफी देर तक गले से लगाए रखा। इस दौरान दोनों भावुक भी दिखे। वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पत्नी साक्षी और जीवा को गले लगाया।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

 

जीत के बाद देखने को मिला फैमली माहौल
बता दें कि, चेन्नई की जीत के बाद मैदान पर फैमिली मोमेंट्स देखने को मिले। सीएसके के खिलाड़ियों के परिवार मैदान में आए और एक-दूसरे से मिलकर बधाई दी। इस दौरान धोनी सैंटनर की क्यूट सी बेबी को भी पुचकारते दिखे। धोनी ने प्रेजेंटेशन शो से पहले हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच, क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी से भी मुलाकात की। साथ ही मथीशा पथिराना के परिवार वालों से भी मिले।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

धोनी भी भावुक नजर आए
आईपीएल का खिताबी ​मुकाबला जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी खुद भी भावुक नजर आए। उन्हें इस तरह पहले कभी जश्न मनाते हुए नहीं देखा गया था। धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू और जडेजा के साथ काफी देर तक हंसी मजाक किया। फिर वह बाकी खिलाड़ियों को जश्न मनाता छोड़कर अहमदाबाद के ग्राउंड स्टाफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।

 

Advertisement