Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Final 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान रजत पाटीदार ने पहले चुनी गेंदबाजी

IPL Final 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान रजत पाटीदार ने पहले चुनी गेंदबाजी

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 (IPL Final 2026) का कारवां को अपने मुकाम पर पहुंचने में बस कुछ घंटे शेष हैं। रविवार कोफाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस ( Gujarat Titans)और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेले जा रहे इस मुकाबले में जहां आरसीबी की नजरें खिताब का सफल बचाव करने पर हैं, वहीं गुजरात साल 2022 दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है। आरसीबी ( RCB )  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

पढ़ें :- अगरकर की विदाई हुई तो पूर्व विकेटकीपर चीफ सिलेक्टर की रेस में सबसे आगे, पद संभालने पर होगा करोड़ों का घाटा!
पढ़ें :- अहमदाबाद के PG हॉस्टल में छत पर टहल रही छात्रा से दुष्कर्म ,सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा गार्ड ही निकला आरोपी

फाइनल मुकाबले में गत विजेता आरसीबी ( RCB ) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार (Captain Rajat Patidar) ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, गुजरात के खेमे में अरशद खान की वापसी हुई है। उन्हें साई किशोर की जगह मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधू, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

पढ़ें :- Ahmedabad Firecracker Factory Explosion : पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

Advertisement