iQOO Anniversary Sale Today : अगर आप नवरात्रि पर नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइकू के स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं, क्योंकि कंपनी अपने iQOO Anniversary Sale तहत जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह सेल आज यानी मंगलवार से iQOO ई-स्टोर और Amazon पर लाइव है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy M17e 5G : सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर
दरअसल, आइकू ने इंडियन मार्केट में अपने 4 साल पूरे होने पर iQOO Anniversary Sale का एलान किया है। यह सेल नवरात्रि के पहले दिन यानी 9 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलने वाली है। इस सेल के तहत कंपनी iQOO Z9, iQOO Z7 Pro, iQOO Neo9 Pro और iQOO जैसे 5जी स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है।
iQOO के इन फोन पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट
iQOO 12 : इस फोन की कीमत 52 हजार 999 रुपये है, इस सेल में 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ iQOO 12 को 49 हजार 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने भारत में इसे Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।
iQOO Neo 9 Pro : यह मिड रेंज स्मार्टफोन 34 हजार 999 रुपये में आता है, सेल में इस फोन पर सबसे ज्यादा 5 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी डिस्काउंट के बाद iQOO Neo 9 Pro को 29 हजार 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका
iQOO Z7 Pro : इस फोन की कीमत 23 हजार 999 रुपये है, सेल में डिस्काउंट के बाद iQOO Z7 Pro को 20 हजार 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 3डी कर्व्ड 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
iQOO Z9 : इस फोन की कीमत 19 हजार 999 रुपये है, सेल में 3 हजार के डिस्काउंट के साथ iQOO Z9 को 17 हजार 999 रुपये में खरीद सकते हैं।