Iran attacks US oil tanker ship : इराक के पास समुद्री इलाके में ईरान ने अमेरिका के ऑयल टैंकर शिप पर ‘सुसाइड बोट’ से हमला किया। इस हमले में शिप पूरी तरह जल गया और एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। ऑयल टैंकर पर सवार बाकी 27 क्रू और लोगों को बचाया जा सका है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इराक के पास US के एक ऑयल टैंकर पर ईरान ने “सुसाइड” बोट से हमला किया था, जिसमें भारतीय नागरिक की मौत हो गई। US के स्वामित्व और मार्शल आइलैंड के झंडे वाले ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के समुद्री इलाके में खोर अल जुबैर पोर्ट के पास एक ईरानी “सुसाइड” बोट ने हमला किया था। सेफसी ने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस इलाके में जहाज़ों पर क्रू की सुरक्षा पक्का करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
सूत्रों ने चिंता जताई कि दुनिया भर में 15 परसेंट से ज़्यादा नाविक भारतीय हैं, चाहे ईरान किसी भी जहाज़ को निशाना बनाए, भारतीय नागरिकों को “कोलैटरल डैमेज” होगा। वेबसाइट वेसल फाइंडर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा सेफसी विष्णु एक क्रूड ऑयल टैंकर है जो 2007 में बना था, और अभी मार्शल आइलैंड्स के झंडे तले चल रहा है। इसका ग्रॉस टनेज 42010 और डेडवेट टनेज 73976 है।