Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran-Israel War: अमे​रिका-इजरायल कर रहे हमारे परमाणु ठिकानों पर हमले…युद्ध के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा

Iran-Israel War: अमे​रिका-इजरायल कर रहे हमारे परमाणु ठिकानों पर हमले…युद्ध के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद अब ईरान ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं। अब ईरान की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है। ईरान की तरफ से कहा गया कि, इजरायल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ईरान के अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए में राजदूत ने कहा कि रविवार को हुए हमलों में परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हालांकि वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था ने अब तक किसी भी परमाणु केंद्र को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें :- ईरानी हमले के बाद सऊदी ने बंद की रास तनुरा तेल रिफाइनरी, दुनियाभर में पड़ेगा असर

आईएईए के महानिदेश राफेल मारियानो ग्रोसी की तरफ से कहा गया कि, एजेंसी की 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में कहा कि एजेंसी को अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ईरान की किसी परमाणु स्थापना पर हमला हुआ हो या उसे नुकसान पहुंचा हो। उन्होंने साफ कहा कि स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के आधार पर परमाणु केंद्र सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, ये बयान उस समय आया है जब​ अमेरिका और इजरायल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। इस कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की मौत होने की खबर सामने आई, जिसके बाद ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिका-इस्राइल से जुड़े ढांचों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमले शुरू कर दिए।

आईएईए प्रमुख ने कहा कि हालात बेहद संवेदनशील हैं और सभी देशों को सैन्य कार्रवाई में संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमाणु कूटनीति मुश्किल जरूर होती है, लेकिन असंभव नहीं। बातचीत और संवाद ही इस संकट को नियंत्रित करने का सबसे सुरक्षित रास्ता है, ताकि परमाणु सुरक्षा पर कोई बड़ा खतरा न पैदा हो।

वहीं, इन हमलों के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने सोमवार को दम्माम के पास स्थित अपनी तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। तेल रिफाइनरी का नाम रास तनूरा है, जिसे ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया। सऊदी सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

पढ़ें :- ईरान को रोकने के लिए US के साथ आए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी, जानिए क्या है अगला प्लान?
Advertisement