नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में अभी तक नहीं दिखे। न ही उनका कोई बयान आया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी खूब हो रही हैं। अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह से बड़ा सवाल पूछ लिया है। उन्होंने पूछा कि, क्या सुरक्षित हैं जगदीप धनखड़, उनसे संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा?
पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव,अमरोह समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, क्या हमें बताया जा सकता है कि, जगदीप धनखड़क कहां हैं? क्या वह सुरक्षित हैं? उनसे संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है? अमित शाह जी को पता होना चाहिए। वह हमारे उपराष्ट्रपति थे, देश को चिंतित होना चाहिए। कपिल सिब्बल के इस सवाल के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्ष के नेता भी इसको लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं।
Vice President Jagdeep Dhankar
Can we be informed :
Where is he ?
Is he safe ?
Why is he incommunicado ?पढ़ें :- 'नारायण मूर्ति' की कंपनी 'इंफोसिस' ने दो अमेरिकी कंपनियों का किया अधिग्रहण
Amit Shah ji should know !
He was our Vice President ; the country should be worried !
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 9, 2025
स्वास्थ्य कारण का हवाल देकर दिया था अचानक इस्तीफा
जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। जगदीप धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। इसके बाद से नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है।
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें