Chahal retirement speculation : टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से नीली जर्सी में नहीं दिखे हैं। उन्होंने 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के रूप में खेला था। इस बीच, चहल के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है। चहल ने बुधवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिनमें वह खिलाड़ियों के स्टैंड में खड़े नजर आए और कैप्शन में सिर्फ लिखा- ‘द लास्ट डांस’।
पढ़ें :- तलाक के बाद शराब की लत बढ़ गई थी, 26 दिन रिहैब में रहे युजवेंद्र चहल: पैनिक अटैक में टेढ़ा हो जाता था चेहरा
दरअसल, युजवेंद्र चहल के इस कैप्शन में ‘डांस’ शब्द को क्रिकेट की पारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कमेंटेटर क्रिकेट मैच के दौरान ‘डांस’ शब्द को अलग-अलग संदर्भों में इस्तेमाल करते हैं। अब उनके चहल की पोस्ट को संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी पोस्ट को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि चहल ने टीम इंडिया के लिए अब तक 72 ODI और 80 T20I खेले हैं। वह 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के स्क्वाड का हिस्सा भी थे, लेकिन उन्हे पूरे टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।
The Last Dance
pic.twitter.com/Z27l4tZQQf — Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) September 23, 2026
पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
दिग्गज लेग स्पिनर ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे 24 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ था, जबकि उन्होंने आखिरी T20I 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, चहल का अपनी पूर्व पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा है।