1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. तलाक के बाद शराब की लत बढ़ गई थी, 26 दिन रिहैब में रहे युजवेंद्र चहल: पैनिक अटैक में टेढ़ा हो जाता था चेहरा

तलाक के बाद शराब की लत बढ़ गई थी, 26 दिन रिहैब में रहे युजवेंद्र चहल: पैनिक अटैक में टेढ़ा हो जाता था चेहरा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और शराब पीने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गई थी...

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और शराब पीने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। हालात संभालने के लिए उन्होंने रिहैब सेंटर में 26 दिन बिताए और फिर शराब छोड़ने का फैसला किया।

पढ़ें :- टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल लेने जा रहे हैं संन्यास? सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस में मचाई हलचल

पैनिक अटैक में बोलना भी हो जाता था मुश्किल

चहल ने बताया कि एंग्जायटी और पैनिक अटैक के दौरान उनकी हालत ऐसी हो जाती थी कि बोलना तक मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कहा कि उस समय दिल की धड़कन तेज हो जाती थी और उनका चेहरा सिकुड़ने लगता था। होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाते थे, जिससे आसपास के लोगों को भी अंदाजा हो जाता था कि कुछ ठीक नहीं है।

क्रिकेटर ने यह भी बताया कि उन्हें डर रहता था कि अगर लोगों को उनकी परेशानी के बारे में पता चला तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होंगी। ऐसे में उन्होंने अपना ध्यान आईपीएल और क्रिकेट पर लगाने की कोशिश की।

तलाक के बाद बढ़ गई थी शराब पीने की आदत

पढ़ें :- रियान पराग के बाद अब, चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

आकाश चोपड़ा ने चहल से पूछा कि शराब पीने की शुरुआत कैसे हुई। इस पर उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में वह युवा थे और दोस्तों के साथ पार्टियों में शराब पीते थे। उन्होंने 2011 में अपना पहला आईपीएल खेला था। चहल ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की उस सलाह का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी में संतुलन बनाए रखने की बात कही थी।

चहल के मुताबिक तलाक के बाद शराब पीने की आदत काफी बढ़ गई थी। उन्हें एहसास हुआ कि अगर वह इसी तरह चलते रहे, तो क्रिकेट पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में उनके करीबी दोस्त और परिवार उनके साथ खड़े रहे।

26 दिन रिहैब में रहे, फिर छोड़ दी शराब

चहल ने बताया कि काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद पिछले साल उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया। उन्हें लगा कि स्थिति अब नियंत्रण से बाहर हो रही है। इसके बाद वह रिहैब सेंटर में भर्ती हुए और 26 दिन वहां बिताए। उनके मुताबिक इस अनुभव ने उन्हें अपनी स्थिति समझने और भावनाओं को संभालने में मदद की।

उन्होंने अपनी फिटनेस में आए बदलाव का जिक्र करते हुए बताया कि आईपीएल के दौरान वह जिम, फील्डिंग ड्रिल और नियमित ट्रेनिंग पर ध्यान देने लगे थे। चहल ने कहा कि अब वह अपनी आदतों और मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से संभालना जानते हैं।

पढ़ें :- भारतीय खिलाड़ियों की खास प्रतिभा पर टिकी है नई पंजाब किंग्स: रिकी पोंटिंग

पंजाब किंग्स के भरोसे पर खरा उतरना चाहते थे चहल

चहल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स से जुड़ने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे, इसलिए वह फ्रेंचाइजी के भरोसे को सही साबित करना चाहते थे। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसे मौकों पर उन्हें जिम्मेदारी निभाने का एहसास होता था।

चहल ने आईपीएल 2025 में 16 विकेट लिए थे, जबकि 2026 के सीजन में उनके नाम 12 विकेट रहे। वह अगस्त 2023 के बाद से भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। हाल ही में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला भी किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...