1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. रियान पराग के बाद अब, चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

रियान पराग के बाद अब, चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही टीम फ्लाइट का है...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026:  आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही टीम फ्लाइट का है। वीडियो में अर्शदीप खिलाड़ियो से बातचीत कर रील्स बनाते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अब तक इस मामले पर चहल, अर्शदीप , पंजाब किंग्स या आईपीएल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

वीडियो में टीम के खिलाड़ी आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कैमरे में चहल को लेकर सोशल मीडिया पर वेपिंग के दावे किए जाने लगे। बुधवार को पंजाब किंग्स का मुकाबला सनराईजर हैदराबाद से हुआ था, जिसमें टीम को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

इससे पहले रियान पराग भी इसी तरह के विवाद में फंस चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया था। भारत में फ्लाइट के अंदर धूम्रपान और ई-सिगरेट का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

भारत सरकार ने साल 2019 में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। कानून के तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल या एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। ई-सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के अनुसार देश में ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात, निर्यात, परिवहन और प्रचार पर रोक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...