Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ईस्ट जोन के कप्तान ने साउथ जोन के खिलाफ 334 गेंदों पर 270 रन बनाए। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके

250 के बाद फिर मैदान पर उतरे

ईशान 250 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे, लेकिन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने आए। 163वें ओवर में त्रिपुराना विजय ने उन्हें आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार भी बिना खाता खोले आउट हो गए और ईस्ट जोन की पारी समाप्त हो गई। ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 250 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ अंशुमान गायकवाड़ ने कप्तान रहते फाइनल में 200 से ​अधिक रन बनाए थे। गायकवाड़ ने 1987 में वेस्ट जोन के लिए 216 रन बनाए थे।

ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। इस सूची में मंसूर अली खान पटौदी, अंशुमान गायकवाड़, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।
ईस्ट जोन के लिए इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ी पारी ऋद्धिमान साहा की थी। उन्होंने 2012 में 170 रन बनाए थे। ईशान अब इस टीम के पहले बल्लेबाज हैं, जिसने फाइनल में दोहरा शतक लगाया है। विकेटकीपर बल्लेबाजों में भी ईशान ने नया रिकॉर्ड बनाया। दिनेश कार्तिक ने 2010 के फाइनल में 183 रन बनाए थे, जो अब तक किसी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर था।

पुजारा और यशस्वी को छोड़ा पीछे

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

270 रन के साथ ईशान फाइनल की सबसे बड़ी पारियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के 256 और यशस्वी जायसवाल के 265 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में रमन लांबा सबसे आगे हैं। उन्होंने 1987 के फाइनल में 320 रन की पारी खेली थी। ईशान अब दलीप ट्रॉफी के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर की ऑलटाइम सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement