Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel-Iran Tensions: ईरान पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा-सावधानी बरतें और रहें सतर्क

Israel-Iran Tensions: ईरान पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा-सावधानी बरतें और रहें सतर्क

By शिव मौर्या 
Updated Date

Israel-Iran Tensions: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। इसमें अमेरिका भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि, एक साथ दो दर्जन से ज्यादा राकेट दागे गए हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इजरायल में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की है।

पढ़ें :- Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और यूएस के बीच बढ़ रहा तनाव, बमबारी में अब तक 51 छात्राओं समेत 54 की मौत

भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि, सभी भारतीय सावधानी बरतें और सतर्क रहें। भारतीय नागरिकों को इजरायल के अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

वहीं, युद्ध की स्थिति के बीच कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। अब इसका असर दुनिया भर की सभी एयरलाइंस पर देखने को मिलेगा। एयर इंडिया ने भी दिल्ली से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया ने शनिवार को बताया कि उसकी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। यह फैसला इजरायल के हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद लिया गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया है।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट संख्या AI139 को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में वापस भारत लाया गया है। कंपनी ने कहा कि हम सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी उड़ानों में बदलाव करते रहेंगे। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

पढ़ें :- ईरान पर हमले के बाद कांग्रेस बोली- PM मोदी का इजरायल दौरा भारत की निष्पक्षता पर शक पैदा करेगा
Advertisement