नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में पैलेट गन (Pellet Gun) से घायल एक पीड़ित छात्र की एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए करीब साढ़े सात घंटे तक धरना देना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है, केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले तैयारियों को देंगे धार
ये न्याय का पहला कदम है- केस दर्ज किया गया है।
साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। इनके दिल के पास भी छर्रे लगे हैं, एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है।
हम सुबह 11:30 बजे FIR करवाने आए थे, लेकिन करीब 06:45 बजे FIR दर्ज की गई है।
सोचने वाली बात है कि जब दिल्ली के बीच मौजूद पुलिस… pic.twitter.com/JYD18TKHMC
पढ़ें :- मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही पूछ रहा है, क्या हम सुरक्षित हैं?
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। इनके दिल के पास भी छर्रे लगे हैं, एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सुबह 11:30 बजे FIR करवाने आए थे, लेकिन करीब 06:45 बजे FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि जब दिल्ली के बीच मौजूद पुलिस स्टेशन पर न्याय मिलने में इतना समय लग रहा है, तो गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान के एक नागरिक और उसके परिवार के लिए न्याय मांगा और उसमें भी करीब साढ़े सात घंटे लग गए। उन्होंने कहा कि जब होम सेक्रेटरी और अमित शाह ने फाइनल परमिशन दी, तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि FIR रोक कौन रहा था? पुलिस FIR करना चाहती थी, लेकिन ‘ऊपर’ से न्याय पर ब्रेक लगा दी गई थी।
राहुल गांधी ने करीब साढ़े सात घंटे धरना देकर अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पर एफआईआर की कापी शेयर करते हुए लिखा कि जननायक राहुल गांधी ने करीब साढ़े सात घंटे धरना देकर अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया। आख़िरकार FIR दर्ज करनी ही पड़ी। पार्टी ने लिखा कि सही कहते हैं- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।
पढ़ें :- दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन की पीट-पीटकर हत्या पर गरमायी सियासत, कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार को घेरा
जननायक राहुल गांधी जी ने करीब साढ़े सात घंटे धरना देकर अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया।
आख़िरकार FIR दर्ज करनी ही पड़ी।
सही कहते हैं- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
pic.twitter.com/PqeK0AagaX — Congress (@INCIndia) August 21, 2026