Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप टैरिफ वार के बीच रूस जाएंगे जयशंकर, NSA डोभाल के बाद दूसरा हाई लेवल दौरा

ट्रंप टैरिफ वार के बीच रूस जाएंगे जयशंकर, NSA डोभाल के बाद दूसरा हाई लेवल दौरा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर जाएँगे ।   हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी रूस का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।रुस के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मॉस्को में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढांचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।”

पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

पिछले हफ्ते दौरे पर अजित डोभाल गए थे रूस

एनएसए अजित डोभाल भी पिछले हफ्ते दो दिनो के दौरे पर रूस गए थे। इस दौरान उन्होंने व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय बातचीत की। इस वार्ता के दौरान ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर चर्चा की गई। इसके अलावा डोभाल ने इस बात की पुष्टि भी की व्लादिमीर पुतिन साल के अंत तक भारत का दौरा करेंगे।

 

पढ़ें :- 'क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं...' निशिकांत दुबे ने सोनिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कसा तंज
Advertisement