Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jamun : जामुन के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें, होने लगती है स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

Jamun : जामुन के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें, होने लगती है स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jamun: काले काले जामुन देखने में जितनी सुंदर लगती है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। ये काला फल सेहत के लिए राम बाण माना जाता है। जामुन को खाने के कई फायदे है। ये मीठा फल पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिश, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी फायदेमंद है। काला फल  शरीर में खून की कमी को पूरा करता है- विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। जामुन में कुछ विशेष प्रकार के तत्व पाए जाते है। इस फल को खाने के साथ कुछ चीजों का परहेज करने की जरूरत होती है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

1.जामुन के साथ हल्दी नहीं खाना चाहिए। जामुन और हल्दी एक साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जिससे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, खासकर पेट में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है।

2.अचार को जामुन के साथ खाने पर पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है और पेट में दर्द भी उठ सकता है।

3.जामुन खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। इससे डायरिया और अपच जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा कि जामुन खाने के 30 से 40 मिनट बाद पानी पिएं।

4.जामुन के बाद दूध पीना या डेयरी प्रोडक्ट खाना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement