नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अब उनके लिए लोकतंत्र (Democracy) का कोई महत्व नहीं रह गया है और उनके लिए सब कुछ ‘डेमोकुर्सी’ (Democursy) यानी सत्ता की कुर्सी का मामला बनकर रह गया है।
पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला
ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब वह जगह नहीं रहेगा, जहां हमारे लोकतंत्र को हर दिन नई ताकत मिलती थी। यह इस बात का साफ संकेत है कि PM-HM की जोड़ी किस हद तक घबराई हुई है।
यह षड्यंत्रकारी जोड़ी चारों तरफ से घिर चुकी है और पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि इन्होंने शांतिपूर्ण जन प्रदर्शनों को कितनी बेरहमी से कुचला है। इनके लिए डेमोक्रेसी अब डेमोकुर्सी में बदल गया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 12, 2026
पढ़ें :- डिंपल यादव का जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा छिनने पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया कि यह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी में व्याप्त ‘अत्यधिक घबराहट’ का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब वह स्थान नहीं रहेगा, जहां लोकतंत्र को रोजाना मजबूती देने वाली खुराक मिलती थी।
रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह जहरीली जोड़ी मुश्किलों में घिरी हुई है। पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि उन्होंने शांतिपूर्ण सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों से कितनी बेरहमी से निपटा है। उन्होंने आगे कहा कि अब उनके लिए लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं रह गया है। उनके लिए सब कुछ ‘डेमोकुर्सी’ का मामला है।