Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. मुंबई इंडियंस के ‘ब्रह्मास्त्र‘ हैं जसप्रीत बुमराह : वीरेंद्र सहवाग

मुंबई इंडियंस के ‘ब्रह्मास्त्र‘ हैं जसप्रीत बुमराह : वीरेंद्र सहवाग

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। यही नहीं वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मुंबई इंडियंस का ‘ब्रह्मास्त्र‘ बताया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

पढ़ें :- LSG vs RR : राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के खूंखार गेंदबाज की होगी वापसी; जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

जिससे मुंबई ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 151 रन का लक्ष्य देकर 137 रन पर समेट दिया और 13 रन से जीत हासिल की। क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने कहा कि, जितने लंबे समय तक उनके पास यह हथियार (जसप्रीत बुमराह) रहेगा, उतने समय तक मुंबई इंडियंस को हराना आसान नहीं होगा।

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को लेकर उन्होंने कहा कि इनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो छोटे लक्ष्य का बचाव कर सकते हैं। साथ ही ऐसे बल्लेबाज भी है जो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने का दम रखते हैं।

 

पढ़ें :- DC vs MI Match Live Update : मुंबई इंडियंस ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, यहां चेक करें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
Advertisement