Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का दिया टिकट, टीम इंडिया की जर्सी और ऑटोग्राफ वाला बैट भी किया गिफ्ट

मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का दिया टिकट, टीम इंडिया की जर्सी और ऑटोग्राफ वाला बैट भी किया गिफ्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी (Argentinian football legend Lionel Messi) को ICC चेयरमैन जय शाह (ICC Chairman Jay Shah) ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का टिकट दिया। सोमवार को मेसी का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की गई। साथ ही शाह ने मेसी को दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

मेसी ने सबसे पहले हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ किक मारकर दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली, जिसमें से एक किक सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई। इस दौरान मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को और यादगार बना दिया।

इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। उन्हें सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया, जिसके चलते मेसी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुछ समय तक रुकना पड़ा। वे करीब 3 बजे दिल्ली पहुंच सके।

इसके बाद मेसी ने कहा कि हम यहां से ढेर सारा प्यार लेकर जा रहे हैं। हम फिर से आएंगे। कोई मैच खेलने के लिए या फिर किसी अन्य मौके पर। लेकिन, हम आएंगे। इस प्यार के लिए धन्यवाद।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement