Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 4 महीने बाद मिली बेल, दुलारचंद मर्डर केस में बड़ी राहत

JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 4 महीने बाद मिली बेल, दुलारचंद मर्डर केस में बड़ी राहत

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने गुरुवार 19 मार्च को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) को दुलारचंद यादव हत्या मामले (Dularchand Murder Case) में जमानत दे दी है। अनंत सिंह (Anant Singh) पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल (Beur Jail) में बंद थे।

पढ़ें :- नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ, भाजपा बोली- ये सब मुख्यमंत्री की सहमति से हो रहा

कोर्ट ने बाहुबली विधायक की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। हत्याकांड से जुड़ा यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब मोकामा में चुनावी प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव (Dularchand Murder) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह (Anant Singh)  को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था। इससे पहले निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं, लेकिन अब हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

Advertisement