Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तृषा विवाद पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ‘महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा’

तृषा विवाद पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ‘महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा’

By Sushil Sah 
Updated Date

चेन्नई। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर जारी राजनीतिक घमासान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने महिलाओं के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी को एक पुराना और घिसा-पिटा हथकंडा बताया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि यह चलन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया में जब भी कोई महिला सफल होती है या किसी महत्वपूर्ण पद पर पहुंचती है, तो उसके चरित्र पर कीचड़ उछालकर उसे नीचे गिराने की कोशिश की जाती है। कंगना ने समाज से आत्म-मंथन करने की अपील करते हुए पूछा कि महिलाओं की यह ‘चरित्र हत्या’ आखिर कब बंद होगी?

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र के नए नक्शे पर बड़ा विवाद, अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को दिखाया विवादित, असम सीमा से नगालैंड भी गायब

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि यह विवाद तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा कावेरी जल विवाद पर आयोजित एक जनसभा के दौरान शुरू हुआ। जब वे भाषण दे रहे थे तो भीड़ ने अभिनेत्री तृषा का नाम लिया, तो उदयनिधि ने कथित तौर पर एक ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणी की, जिसे तृषा का अपमान माना गया। इसके बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया। पुलिस ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग की शिकायत पर उदयनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, उदयनिधि ने इन आरोपों को खंडन करते हुए दावा किया है कि उनके भाषण के वीडियो को एडिट किया गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने दी सख्त चेतावनी

इसी बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “राजनीति में कड़ी आलोचना और वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक, अश्लील या दोहरे अर्थ वाली भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले नेताओं पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Advertisement