1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट पर पाबंदी, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी, AAP नेताओं समेत हजारों हिरासत में

10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट पर पाबंदी, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी, AAP नेताओं समेत हजारों हिरासत में

देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित Cockroach Janta Party (CJP) के बड़े प्रदर्शन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। CJP ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है और निषेधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित Cockroach Janta Party (CJP) के बड़े प्रदर्शन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। CJP ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है और निषेधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हांलिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने की तैयारी, ऐप-आधारित कैब सेवाओं पर प्रतिबंध और करीब 10 डिटेंशन सेंटर तैयार रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र बलों की भी तैनाती की जा रही है।

वहीं, 2 अक्टूबर से दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान AAP नेताओं, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बता दें कि 2 अक्टूबर को ही दिल्ली में करीब 550 लोगों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

CJP नेताओं ने आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को रोकने के लिए उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सा​थ ही CJP नेताओं ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका भी जताई है और कहा है कि प्रदर्शन किसी भी स्थिति में होता रहेगा।

उधर, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP, छात्र संगठनों और राजनीतिक समूहों के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच राजधानी में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, देर रात नॉर्थ कैंपस पहुंचीं और छात्राओं से जानी समस्याएं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...