Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बगैर साधा निशाना, लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पति-भाषा पर भी तंज

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बगैर साधा निशाना, लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पति-भाषा पर भी तंज

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री व बीजेपी सासंद कंगना रनौट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने एक्ट्रेस के लुक की तुलना पॉकेटमार से करते हुए उनकी भाषा, पति और पहनावे पर सवाल खड़े किए हैं। कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट री-शेयर की है। जिसमें लिखा है कि ‘नाम नहीं लूंगा पर एक मोटी जिहादी कूद कूद कर नीट प्रोटेस्ट पर वीडियो बना रही थी। पर झारखंड प्रोटेस्ट के टाइम मुंह बंद है।

पढ़ें :- कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

इस पोस्ट को कंगना ने लाइक किया और फिर इसके साथ लिखा है, ‘मेरे बारे में भी इस तरह की कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। यह वाली भी पूरी तरह झूठी है। मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहती, लेकिन मैंने देखा है कि इन दिनों एक एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहनती है और ऐसे बात करती है जैसे कोई पॉकेटमार हो। वह हाफ पैंट, उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार का जोश के साथ समर्थन करते हुए जेबकतरे जैसी भाषा बोलती है।’

आगे कंगना ने लिखा कि ‘मुझे हमेशा लगता है कि आप जिस तरह के कपड़े पहनते हैं, उसका सीधा असर आपकी सोच और व्यक्तित्व पर दिखाई देता है। मेरी प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका पुरुष साथी आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है। आप पहले बहुत सलीके से कपड़े पहनती थीं और बेहद शालीनता से बात करती थीं। आपको क्या हो गया? आपकी राय आपकी अपनी है, लेकिन अपने स्टाइल पर थोड़ा और ध्यान दें। अगर आपको मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूं।’

पोस्ट शेयर करने के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कुछ साथी एक्ट्रेसेस हमेशा धर्म और राजनीति के मुद्दे पर न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन इस्लामिस्ट से संबंध रखने और शादी के बाद एक दम लेफ्टिस्ट कंट्टरपंथी बन जाती हैं। कंगना ने कहा कि ‘इसमें कोई आपत्ति नहीं है। संविधान इसकी इजाजत देता है, लेकिन दिक्कत ये है कि मैं एक मॉडरेट हिंदू थी। तो मुझे अब संघी बनने पर तंज क्यों दिया जाता है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती।’ कंगना ने वीडियो में कहा है कि वो सालों पहले मॉडर्न थीं, लेकिन अब एक कट्टर हिंदू बन रही हूं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है।

क्या सोनाक्षी के लिए लिखी कंगना ने पोस्ट?

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया और बेबाक राय रखी। प्रोटेस्ट पर बात करने पर सोनाक्षी को जमकर सराहना मिली थी। उन्होंने प्रोटेस्ट पर कई वीडियो बनाईं, जिनमें ज्यादातर वो शॉर्ट्स और कैप पहनी हुई थीं।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक का सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा ने किया समर्थन, वीडियो शेयर कर दिया कड़ा बयान, कही ये बात

बयानों से विवादों में हैं कंगना रनौट

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट लगातार विवादित बयान दे रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने जेन-जी लड़कियों को गटर जनरेशन कहा और साथ ही कहा कि इस जनरेशन की महिलाएं कई आदमियों से यौन संबंध बनाने को आजादी कहती हैं। ये हाउसवाइफ तक नहीं बन सकतीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यंग लड़कियों को जल्दी सेक्शुअलाइज किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का नाम क्यों उछला?

कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि उनका इशारा सोनाक्षी सिन्हा की तरफ ही था। गौरतलब है कि हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में बोलने वाली सोनाक्षी सिन्हा पहली बॉलीवुड हस्तियों में से थीं।

सोनाक्षी ने टी-शर्ट, शॉर्ट्स और उल्टी कैप पहनकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने छात्रों की आवाज उठाई थी और सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया था। इसी लुक और स्टैंड की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि कंगना का यह तंज सोनाक्षी पर ही था।

Advertisement