Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur Dehat : बेहमई नरसंहार में फूलन देवी के साथी आरोपी डकैत पोसा की मौत, माती जेल में था बंद

Kanpur Dehat : बेहमई नरसंहार में फूलन देवी के साथी आरोपी डकैत पोसा की मौत, माती जेल में था बंद

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर । बेहमई कांड में आरोपी डकैत पोसा 85 वर्षीय की कानपुर देहात के माती जेल में सोमवार देर रात को हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए पहले जेल अस्पताल भर्ती कराया गया। फिर जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

ज्ञात हो कि 14 फरवरी 1981 को फूलन देवी ने बेहमई गांव में नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना कांड में 26 लोगों को फूलन देवी और उसके साथियों ने गोलियों से भून दिया था। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 6 लोग घायल थे। बेहमई कांड पर गांव के राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं कांड में अकेला पोसा ही जेल में बंद था। जबकि अन्य दो आरोपी जमानत पर रिहा है।

24 मार्च को भी बिगड़ी थी तबीयत

बताते चलें कि डकैत पोसा की तबीयत बिगड़ने पर उसे बीते 24 मार्च को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उसे हैलट को रेफर कर दिया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ सोमवार की शाम को जब जेल में पोसा की तबीयत बिगड़ी तो वार्डर ने उसे जेल अस्पताल में दिखाया था, जिसके बाद उसे देर रात 11 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. निशांत पाठक ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। साथ ही अकबरपुर पुलिस को सूचना दी गई है।

वृद्ध और बीमार होने के कारण नहीं आता था कोर्ट

पढ़ें :- दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बेहमई कांड की सुनवाई कानपुर देहात के एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। 12 अप्रैल को अभियोजन पक्ष की बहस के लिए तिथि नियत हुई थी। वर्तमान समय में विश्वनाथ और श्याम बाबू जमानत पर है, जबकि पोसा गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद था। वृद्ध और बीमार होने के कारण उसे कोर्ट की सुनवाई में नही लाया जा रहा था।

Advertisement